यूपी: ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात एक ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी कि पीएसी के समीप कांशीराम कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर एसओ खरखौदा कुलवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसएसपी और एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
पूछताछ के बाद पता चला कि मृतक लिसाड़ी गेट के इस्लामनगर, फतेहउल्लापुर का रहने वाला दीन मोहम्मद पुत्र अब्दुल रज्जाक है। वह ऑटो चालक था। दीन मोहम्मद की हत्या का पता चलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात ने ऑटो चालक के बेटे नदीम से पूछताछ की। एसपी देहात का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई की जा रही है।
एक सप्ताह पहले धमकाया था उमर
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि जब ऑटो चालक दीन मोहम्मद के बेटे नदीम से जानकारी ली गई तो पहले तो युवक चुप्पी साधे रहा। बाद में बेटे ने बताया कि उनके घर पर उमर नाम के युवक का आना जाना था।
उमर लगातार परिवार से जुड़ी एक महिला से बातचीत करता था। इसी बात पर ऑटो चालक ने उमर को धमका दिया था। रात में पुलिस ने उमर के घर पर भी दबिश दी। पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। हत्या करने वाला नजदीकी भी बताया गया है।
हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/