फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Auto-borne miscreants robbed 47,000 rupees from the manager of Titan World Company.

Meerut News: ऑटो सवार बदमाशों ने टाइटन वर्ल्ड कंपनी के मैनेजर से 47 हजार लूटे

Fri, 24 Oct 2025 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 24 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Auto-borne miscreants robbed 47,000 rupees from the manager of Titan World Company.
बेगमपुल से परतापुर लौटते समय ऑटो सवार दो बदमाशों ने की वारदात, सीसीटीवी से सुराग जुटा रही पुलिस
विज्ञापन

फोटो
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में गंगा प्लाजा स्थित टाइटन वर्ल्ड कंपनी के शोरूम मैनेजर से ऑटो में सवार दो ने बदमाशों ने मारपीट कर 47 हजार लूट लिए। आरोप है कि लूट के बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नही मिल सका। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक कर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।




परतापुर इंद्रिरापुरम काॅलोनी निवासी अश्वनी गंगा प्लाजा स्थित टाइटन वर्ल्ड कंपनी शोरूम में मैनेजर हैं। पुलिस को तहरीर देते हुए अश्वनी ने बताया कि बुधवार रात को वह बेगमपुल से ऑटो में बैठकर घर आ रहे थे। ऑटो में चालक सहित छह लोग सवार थे। रिठानी क्षेत्र में ऑटो में बैठे दो युवकों ने ऑटो रुकवा लिया और जबरन अश्वनी को ऑटो से नीचे उतारकर लातघूंसों से जमकर पिटाई की। ऑटो में बैठे एक व्यक्ति ने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। इसके बाद दोनों अश्वनी का बेग छीनकर भाग गए। अश्वनी ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नही मिली। पुलिस ने घायल अश्वनी को उपचार के लिए सीएचसी भूड़बराल भेजा। अश्वनी ने बताया कि बदमाशों द्वारा लूटे गए बैग में कंपनी के 47 हजार रूपये थे। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed