{"_id":"61f30725f4d54147f00a031b","slug":"auraiya-s-company-will-sterilize-stray-dogs-city-news-mrt5748589159","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया की कंपनी करेगी आवारा कुत्तों की नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया की कंपनी करेगी आवारा कुत्तों की नसबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया की कंपनी करेगी आवारा कुत्तों की नसबंदी
मेरठ। नगर निगम ने शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए औरैया की एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। हर कुत्ते नसबंदी और एंटी रैबीज टीकाकरण पर 1098 रुपये खर्च होंगे। नगर निगम जल्द ही कंपनी को कार्य आदेश जारी करेगा।
नगर निगम की बोर्ड बैठक में कई बार आवारा कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी कराने की मांग उठ चुकी है। ऐसे में नगर निगम ने बराल परतापुर में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए केन्द्र का निर्माण कराया है। वहीं उन्हें पकड़ने और नसबंदी के लिए टेंडर निकाला था। टेंडर में औरैया की श्याम हेल्पिंग इनसाईट कंपनी ने भाग लिया। तीन बार रिटेंडर के बाद इस कंपनी को फाइनल किया गया।
वहीं पकड़े गए कुत्तों को सुरक्षित रखने के लिए लोहे के जाल भी बनवाए जाएंगे। इसके लिए ठेकेदार का चयन हो गया है। पशु चिकित्सक एवं कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने, बधियाकरण और एंटी रैबीज टीकाकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही अनुबंध करके कंपनी को कार्य आदेश जारी कर दिया जाएगा।