फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Audition for Kavya Pratibha Samman on February 1

Meerut News: काव्य प्रतिभा सम्मान के लिए ऑडिशन एक फरवरी को

Sun, 04 Jan 2026 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Audition for Kavya Pratibha Samman on February 1
मेरठ। अखिल भारतीय साहित्यालोक संस्था की ओर से सातवें प्रतिष्ठित डॉ. सुबोध गर्ग काव्य प्रतिभा सम्मान के लिए ऑडिशन एक फरवरी को डीएन इंटर कॉलेज के सभागार में सुबह 11 बजे कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति छात्रों के आकर्षण को बढ़ाना और उसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक करना है। ऑडिशन के माध्यम से फिनाले के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसमें कक्षा आठ से 12वीं तक के विद्यार्थी अपनी काव्य प्रतिभा प्रसिद्ध कवियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी 30 जनवरी तक हेल्पलाइन नंबर 9456010048 पर निशुल्क पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया है। व्यंग्य और हास्य के प्रतिष्ठित कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता कार्यक्रम संयोजक होंगे, वहीं राधे श्याम गुप्ता को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के सदस्यों में विनीत मित्तल, यशपाल सिंह जांगिड़, सुरेश चंद, यश गोयल, कैप्टन सीपी सिंह यादव, नितिन गोयल, रमन कंसल, सतीश सहज, नितिन राजपूत, दिवाकर, मुकेश नादान, राकेश गुप्ता और विकास गुप्ता शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed