फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   audio viral

खाप बनी खाकी,दरोगा बन पंच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
audio viral
दरोगा ने दुष्कर्म पीड़िता पर डाला समझौते का दबाव, ऑडियो वायरल
विज्ञापन

मोदीनगर। अक्सर अपने कारनामों से चर्चा में रहने वाली पुलिस का एक और प्रकरण सामने आया है। दुष्कर्म के एक मामले में कार्रवाई करने की बजाय दरोगा ने पीड़िता पर ही समझौते का दबाव डालना शुरू कर दिया। दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजनों के साथ हुई बातचीत का ऑडियो शनिवार को वायरल होने पर दरोगा कटघरे में आ गया।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली युवती को लगभग तीन माह पूर्व अगवा कर लिया गया था। उसे नशीला पदार्थ देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। जिसके सहारे आरोपी जुबान खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। पीड़िता ने आप बीती मां से बताई। जिसके बाद चौकी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। कार्रवाई के नाम पर चौकी प्रभारी ने उन्हें महीनों तक चक्कर कटाए।
विज्ञापन

युवक की पिटाई कर वीडियो डिलीट कर दी है, समझौता कर ले
वायरल ऑडियो में चौकी प्रभारी सोमपाल सिंह कह रहे हैं कि उन्होंने युवक की अच्छी तरह पिटाई कर उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो डिलीट कर दी है। इसलिए अब युवक से चुपचाप समझौता कर ले, लेकिन पीड़िता और परिजनों ने साफ इंकार कर दिया। संघर्ष के बाद बीते माह की 24 तारीख को मोदीनगर पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार पुलिस के संपर्क में है और गांव में खुला घूमकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। एसपी देहात नीरज जादौन का कहना है कि चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed