फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Audio of village head and accountant regarding illegal construction goes viral

अवैध निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान और लेखपाल का ऑडियो वायरल

Wed, 18 Nov 2020 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Audio of village head and accountant regarding illegal construction goes viral
अवैध निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान और लेखपाल का ऑडियो वायरल
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के बटजेवरा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण का तूल पकड़ता जा रहा है। अवैध निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान व लेखपाल का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगा रहे हैं। डीएम व मंडलायुक्त के संज्ञान में मामला आने पर सोमवार को टीम अवैध निर्माण गिराने पहुंची। लेकिन टीम भूमि को पूर्ण रूप से कब्जा मुक्त कराए बिना ही लौट गई।
बटजेवरा ग्राम प्रधान सोनू पत्नी जयवीर सिंह ने ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत डीएम और मंडलायुक्त से की थी। प्रधान पति जयवीर सिंह का कहना है कि शिकायत पर सोमवार को तहसील की टीम अवैध निर्माण गिराने पहुंची, लेकिन खानापूर्ति कर लौट गई। उन्होंने कहा कि लेखपाल की भूमिका संदिग्ध है। वह कब्जा धारकों से मिले हुए हैं। प्रधान पति ने कहा कि लेखपाल द्वारा उनसे अभद्रता किए जाने के संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया है। जिस जगह अवैध निर्माण हटाया गया था, मंगलवार से फिर से निर्माण शुरू हो गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की की जाए। उनका कहना है इस मामले में जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई की जाए और अवैध निर्माण तत्काल हटवाया जाए।
विज्ञापन

होगी बेदखली की कार्रवाई
एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि बटजेवरा की पंचायती भूमि पर जो नव निर्माण किया गया था, उसे हटवा दिया है। पुराने निर्माण पर बेदखली की कार्रवाई की जा रही है। तहसील की टीम जांच में अवैध निर्माण की ईंट कब्जा धारक द्वारा हटवाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed