फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Auction process completes for LPL season 2, Ashwani Panwar becomes the most expensive player

Meerut News: एलपीएल सीजन दो के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी, अश्वनी पंवार रहे सबसे महंगे खिलाड़ी

Fri, 05 Dec 2025 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Auction process completes for LPL season 2, Ashwani Panwar becomes the most expensive player
लावड़। एलपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सीजन के लिए बृहस्पतिवार देर रात खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीम मालिकों के बीच प्रतिस्पर्धा देखी गई। लावड़ प्रीमियर लीग के चेयरमैन साईम रिजवी ने बताया कि उदयकुंज सुपरकिंग्स ने 4100 की बोली लगाकर अश्वनी पंवार को टीम में शामिल किया। अश्वनी पंवार नीलामी प्रक्रिया में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। बताया कि सभी टीमों के सामने 15 हजार का बजट खर्च कर 15 खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की बाध्यता रखी गई थी। आगामी तीन जनवरी से टूर्नामेंट नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। सह आयोजक मोहन सैनी, नायब रिजवी ने सभी टीम मालिकों को सम्मानित किया। इस दौरान मैनेजर रिहान हुसैन, दौराला ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल भंडारी, डॉ. खुशनसीब, डॉ. इकबाल मलिक, डॉ. वाजिद, शुएब मलिक, सुहैल रिजवी, शाही अब्बास, जयदेव अहलावत, सुमित गोयल, शशि अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed