फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atul said he was a meat trader, Sangeet Som said the MLA should list his work.

Meerut News: अतुल ने बताया मीट कारोबारी, संगीत सोम बोले- अपने काम गिनाएं विधायक

Thu, 08 Jan 2026 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Atul said he was a meat trader, Sangeet Som said the MLA should list his work.
शास्त्रीनगर कुटी चौराहा ​स्थित आवास पर हुई प्रेसवार्ता में जानकारी देते सपा विधायक अतुल प्रधान।
सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा नेता व पूर्व विधायक संगीत सोम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह खुद को हिंदूवादी नेता बताते हैं और मोईन कुरेशी के साथ मीट का कारोबार करते हैं। वे अब शाहरुख खान को गद्दार बताकर हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं। वहीं, इस पर बातचीत में पूर्व विधायक संगीत सोम का कहना है कि विधायक अतुल प्रधान छोटे भाई हैं। वह जनता के मामले उठाएं, सरधना क्षेत्र में कितने काम किए वह बताएं। मैंने क्षेत्र में दो हजार करोड़ के कार्य कराए। खेल यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। इन पर बहस होनी चाहिए। पुराने बिना वजह के मामले उठाने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को शास्त्रीनगर में कुटी चौराहा स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में अतुल प्रधान ने कहा कि पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम पर गोबर से सने हैंड ग्रेनेड से हमला हुआ, गोलियां चलीं, उस केस का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसकी सरकार द्वारा जांच की जानी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार की सुरक्षा दी गई है। इसमें सरकार के 11 साल में 66 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अभी उनकी सुरक्षा रिव्यू होने थी। अब उन्हें बांग्लादेश से धमकी मिल रही हैं। यह कोई घटना नहीं सिर्फ सरकार की सुरक्षा का समय बढ़ाने के लिए की गई साजिश है। सोम की सुरक्षा पर सरकार हर महीने 40 से 50 लाख रुपये खर्च करती है। उन्हाेंने गोरक्षक के रूप में सुरक्षा ली थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि संगीत सोम सुरक्षा का प्रयोग करके जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। गरीब लोगों के मकान कब्जा कर रहे हैं। इनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। अतुल ने कहा कि अगर मेरे द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं तो संगीत सोम मुझ पर मानहानि का दावा ठोकें। अतुल प्रधान ने कहा कि बांग्लादेश में जो हत्याएं हो रही हैं। इस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। देश की सरकार शाहरूख खान को पुरस्कार देती है और उनका एक नेता उनका नाम लेकर हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं। बीसीसीआई को बांग्लादेश से संबंध खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर संगीत सोम ने कहा कि वर्ष 2013 ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री आजम खां ने प्रेसवार्ता कर ये आरोप लगाए थे, इनका भाजपा ने जवाब दे दिया था। सुरक्षा रहना या न रहना यह इंटेलीजेंस का काम है। मैं हिंदुत्व के मुद्दे ऐसे ही उठाता रहूंगा। फैक्टरी के संबंध में जो आरोप है, वह उनकी जमीन थी उसे बेच दिया था। मेरी कंपनियां हैं। मैं कारोबार करता हूं। इसकी सूचना चुनाव आयोग को भी दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed