फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atul Pradhan's officials told him not to attend the meeting, later CM called him

अतुल प्रधान को अधिकारियों ने बैठक में जाने से रोका, बाद में सीएम ने बुलाया

Tue, 05 Aug 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Atul Pradhan's officials told him not to attend the meeting, later CM called him
मेरठ..कंवलजीत..मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊर्जा भवन में मंडलीय समीक्षा बैठक में जाने से सरधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंडलीय समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए ऊर्जा भवन पहुंचे सरधना विधायक अतुल प्रधान को पुलिस अफसरों ने बाहर ही रोक दिया। पुलिस अफसरों ने उन्हें जनप्रतिनिधियों की सूची में उनका नाम नहीं होने का तर्क दिया। विधायक वहीं धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद मुख्यमंत्री ने अतुल प्रधान को मीटिंग में बुलवा लिया।
विज्ञापन

विधायक ने बाहर आकर पत्रकारों को बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां भू माफिया द्वारा जमीनों पर कब्जे किए जा रहे हैं। मेडिकल में स्वास्थ्य सेवाएं ठीक नहीं हैं और डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है। स्कूलों की हालत ठीक नहीं है। गांव शहर सब जगह सड़कें टूटी पड़ी है, जलभराव है और जाम के कारण शहर की जनता परेशान है। अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। सरधना गंगनहर की पटरी पर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की और कान्हा उपवन में गोवंशों के मौत के विषय में भी उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन

---
सम्राट मलिक को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

फोटो



माई सिटी रिपोर्टर मेरठ। मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन से पहले सोमवार को सपा नेता सम्राट मलिक को पुलिस ने रोहटा रोड पर गगन एंक्लेव स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। दोपहर में दो घंटे के लिए पुलिस उन्हें अपने साथ ही सिवालखास ले गई, जहां तीन बच्चों की मौत हो गई थी। सम्राट मलिक ने कहा कि उन्हें न तो मुख्यमंत्री का कोई ज्ञापन देना था और न ही विरोध करना था, फिर पता नहीं क्यों पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट किया है। देर रात तक पुलिस उनके घर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed