फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atul Pradhan targets BJP; distributes bicycles to female students.

Meerut News: अतुल प्रधान ने भाजपा पर साधा निशाना, छात्राओं को बांटी साइकिल

Sun, 04 Oct 2026 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Atul Pradhan targets BJP; distributes bicycles to female students.
लावड़ - लावड़ कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिल वितरित करते विधायक अतुल प्रधान।
महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले विचार गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यू एजेंसी
लावड़। अंदावली मार्ग पर दाताराम सैनी के खेत में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह भी शामिल था। विधायक अतुल प्रधान ने करीब एक हजार छात्राओं को साइकिल वितरित की। उन्होंने बताया कि अब तक कुल लगभग नौ हजार छात्राओं को साइकिलें दी जा चुकी हैं।
विधायक अतुल प्रधान ने पूर्व विधायक संगीत सोम का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष किया। उन्होंने महिलाओं के वायरल संवाद का जिक्र किया। प्रधान ने कहा कि वह इसे नहीं दोहराएंगे और कहेंगे, सामने वाले का नहीं भरोसा और सैनी समाज पर पूरा भरोसा। उन्होंने कोरोना काल में गरीबों को राशन बांटा था, जिसके बदले उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए। अतुल प्रधान ने अपनी राजनीतिक वापसी की तुलना भगवान राम के 14 साल के वनवास से की। उन्होंने कहा कि सरधना विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें 14 साल बाद आशीर्वाद देकर विधायक बनाया है।
विज्ञापन

विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हिंदू-मुस्लिम की बात करती है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। महंगाई पर कोई चर्चा नहीं होती। प्रधान ने कहा कि आज 500 रुपये का नोट लेकर बाजार निकलने पर पन्नी भरकर सब्जी तक नहीं आती। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई उन पर जातिवाद का आरोप लगाए या कोई अन्य आरोप, वह जनता की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल प्रधान ने कहा कि क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साइकिल वितरण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है। कार्यक्रम में श्यामवीर, चरणसिंह, अमरपाल, पिंटू, बिट्टू, मोनू, दाताराम, विजयपाल, बाबर, विपिन, नितिन, सुरेंद्र, अंशुल, अरुण, मुरारी और विष्णु सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed