{"_id":"57b4cc5c4f1c1b29156eb071","slug":"atul-pradhan-ne-press","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ना चाहते हैं सरधना विधायकः अतुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ना चाहते हैं सरधना विधायकः अतुल
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Thu, 18 Aug 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने भाजपा विधायक संगीत सोम पर आरोप लगाया है कि वह माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। बुधवार को अतुल प्रधान ने प्रेस वार्ता बुलाकर एक वीडियो टेप जारी किया। इसे भड़काऊ बताते हुए आरोप लगाया कि संगीत सोम दो समुदायों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। यह टेप जिला प्रशासन को सौंपने के अलावा चुनाव आयोग को भी भेजने की बात कही है।
सपा नेता अतुल प्रधान ने मीडिया के सामने एक वीडियो टेप सार्वजनिक करते हुए दावा किया कि इसमें विधायक कुछ लोगों के बीच भाषण दे रहे थे। आरोप लगाया कि भाजपा विधायक सभी विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को पाकिस्तान की संज्ञा दे रहे हैं। जो सीधे दो समुदायों को बांटने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरधना विधायक दंगे के आरोपी रहे हैं। जो सरधना ही नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की रणनीति बना रहे हैं। इसका सुबूत वीडियो में है।
सपा में हैं सैनी समाज के बड़े नेता
अतुल प्रधान ने हाल ही सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व विधायक हरपाल सैनी के सवाल पर चुप्पी साध ली। बाद में कहा कि सपा 28 अगस्त को सरधना में सैनी सम्मेलन करके बताएगी कि हमने सैनी समाज में कितना काम किया है। सैनी समाज के बड़े नेता सपा में हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी को बताया कारोबारी
सरधना से बसपा प्रत्याशी इमरान कुरैशी के संबंध में सवाल करने पर अतुल ने कहा कि वह नेता नहीं हैं। उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, वह पूरी तरह से कारोबारी हैं।
अतुल तो मेरा छोटा भाई है : संगीत
अतुल के आरोपों पर विधायक संगीत सोम का कहना है कि अभी चुनाव कार्यक्रम ही घोषित नहीं हुआ तो प्रत्याशी कहां से आ गए। मैंने किसी प्रत्याशी के बारे में या किसी का नाम लेकर कुछ नहीं कहा। मैंने कहा था कि सपा ने प्रदेश में हिंदुस्तान-पाकिस्तान जैसा माहौल बना दिया है। मैं अभी भी अपने इस बयान पर कायम हूं। रही बात अतुल प्रधान के आरोपों की तो वह मेरा छोटा भाई है। मुझे उनके आरोप पर कुछ नहीं कहना है।