Meerut: हस्तिनापुर में अतुल माहेश्वरी फाउंडेशन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शुरू, निशुल्क जांच कर दवाएं की वितरित
हस्तिनापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत किशोरपुर में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन एवं अतुल महेश्वरी फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ परिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
विस्तार
हस्तिनापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत किशोरपुर में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन एवं अतुल महेश्वरी फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ परिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीणों की निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की गई।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अमर उजाला फाऊंडेशन एवं अतुल माहेश्वरी फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मंगलवार को विकासखंड की ग्राम पंचायत किशोरपुर से हुई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ऋषिपाल मलिक के सहयोग से ग्रामीणों की शरीर की निशुल्क जांच की गई और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर प्रशिक्षण में सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने शरीर की जांच कर कर विशेषज्ञों से निशुल्क दवाइयां लीं।
प्रमुख समाजसेवी ऋषिपाल मलिक ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा यह एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अधिकतर बुजुर्ग लोगों को दवाइयां की आवश्यकता होती है और उन्हें समय पर दवाइयां भी नहीं मिल पातीं। साथ ही वे दूर-दराज दवाइयां लेने के लिए नहीं जाते, जिस कारण कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।
उन्होंने कहा कि अमर उजाला द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन के तहत स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन सराहनीय है। विकासखंड की दर्जनों ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर जाएगा बुधवार को विकासखंड की ग्राम पंचायत मखदुमपुर और गुरुवार को बस्तोरा नारंग और स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
