फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   atul maheshwari fly over in poor condition

Meerut News: फ्लाईओवर पर एक साइड बनी सड़क, कम नहीं हुई दुश्वारियां

Mon, 24 Feb 2025 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
atul maheshwari fly over in poor condition
मेरठ..कंवलजीत...फ्लाईओवर पर व उसके आस पास सड़क में हुए गहरे गढ्ढे......संवाद
दिल्ली रोड पर अब भी गड्ढे, राहगीरों उठा रहे परेशानियों का सामना
विज्ञापन

अब अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के दूसरी ओर शुरू होगा काम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु पर गड्ढों से निजात मिलने लगी है। फ्लाईओवर के एक ओर 70 फीसदी की सड़क बना दी गई है। इसके बावजूद दिल्ली रोड पर वाहन चालकों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं हैं। फ्लाईओवर के दूसरी ओर सड़क बनना बाकी है। इसे जल्द बनाने का दावा किया जा रहा है। फ्लाईओवर पर जाने व आने वाले मार्ग पर अभी भी गड्ढे हैं। इनसे गुजरना अभी भी वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
फ्लाईओवर की बदहाल स्थिति का समाचार लगातार अमर उजाला ने अभियान चलाकर प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसमें राहगीरों, वाहन चालकों, व्यापारियों, उद्यमियों को होने वाली परेशानियों को लगातार उजागर किया गया। इसके बाद फ्लाईओवर को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू किया गया। एक साइड की सड़क बनने का काम लगभग पूरा हो गया है। नवीन मंडी की ओर से शेष हिस्सा भी दो दिन में तैयार करने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद दूसरी ओर की सड़क को उखाड़ने का काम होगा। फिर निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर अभी भी जगह-जगह गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। रैपिड रेल के कार्य के चलते मार्ग संकरा है। इससे यहां जाम की भी स्थिति बनी रहती है। परतापुर से गड्ढों की शुरूआत होती है तो रिठानी, शॉपरिक्स मॉल के पास और बहादुर मोटर्स से रामा सैनी होटल तक स्थिति बदहाल है। गड्ढों के कारण कई बार ई-रिक्शा पलट चुके हैं। छात्रों को स्कूल लाने ले जाने वाले अभिभावक भी हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआरटीसी अफसरों के मुताबिक जिस तरह से दिल्ली चुंगी के पास पुरानी सड़क खोदकर इसे हटाया जा रहा है और ईंट, रोड़ी, बदरपुर, रेत की कई फुट परत का समतलीकरण कर नए सिरे से सड़क का निर्माण हो रहा है। दिल्ली रोड के गड्ढे भी इसी तरह भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed