फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attention: New Year's Eve will have to have done some prison, read the terms and conditions

सावधान: नए साल के अवसर पर कुछ ऐसा किया तो जाना पड़ेगा जेल, पढ़े नियम और शर्तें

Thu, 29 Dec 2016 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 29 Dec 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
Attention: New Year's Eve will have to have done some prison, read the terms and conditions
कार में चेकिंग करते पुलिसकर्मी
नववर्ष के मौके पर यदि शराब पीकर जश्न मनाया तो आपको हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। बुधवार को एसएसपी ने सभी एडिशनल एसपी और सीओ को शहर और देहात में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही 28 से 31 दिसबंर तक अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा। वहीं देर रात एसपी सिटी ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी ने बताया कि शहर में 256 और देहात में 159 को सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


नववर्ष पर शांति और सौहार्दपूर्ण व्यवस्था के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत देशी व अंग्रेजी शराब के ठेकों, प्रमुख चौराहे, मुख्य बाजार और होटल व ढाबों के लिए निर्देश दिए गए हैं कि वहां शराब का सेवन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। शहर और देहात में यदि कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन करने के बाद घूमता है या वाहन चलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। शहर में एसपी सिटी और देहात में एसपी देहात को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मॉल, सिनेमाघर, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर विशेष तौर पर पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस लाइन के आरआई को निर्देश दिए गये हैं भीड़भाड़, प्रमुख चौराहे और मुख्य बाजारों में घुड़सवार टीम से गश्त कराई जाए। वहीं शराब की तस्करी रोकने के लिए जिले के मुख्य मार्गों पर पुलिस की पिकेट तैनात की गई है। इसके अलावा 28 ब्रीथ एनालाइजर थानों की पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन


असलाह मिला तो सीधे जेल
डीआईजी ने मेरठ, बागपत, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, गाजियाबाद और बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिशा निर्देश दिए। डीआईजी रेंज केएस इमेनुअल ने अवैध शराब, गुंडाएक्ट, गैंगेस्टर, हिस्ट्रीशीटर और अवैध असलहे रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। वहीं बृहस्पतिवार से 31 दिसंबर तक अभियान चलाने को कहा। अवैध असलहा मिलने पर सीधे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नववर्ष और उससे पहले शराब का सेवन कर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए थाना प्रभारी और सीओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कहीं भी पुलिस की लापरवाही मिली तो थानेदार जिम्मेदार होंगे। - जे. रविंदर गौड़, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed