फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attendance found in register, no teacher, instructions for action

Meerut News: रजिस्टर में हाजिरी लगी मिली, शिक्षक नहीं, कार्रवाई के निर्देश

Sat, 13 Jul 2024 06:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 13 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Attendance found in register, no teacher, instructions for action
मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने शुक्रवार को मवाना खुर्द में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों के विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्राचार्य मनोज कुमार आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण कर सभी शिक्षकों की उपस्थिति ली गई। बेसिक के 50 अध्यापकों के सापेक्ष 44 अध्यापक तथा माध्यमिक के 50 शिक्षकों के सापेक्ष 49 अध्यापक मिले। यशवीर सिंह की उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज है परन्तु वह मौके पर नहीं मिले। प्राचार्य को अनुपस्थित अध्यापकों के विरूद्ध उचित कार्यवाही के लिए कहा गया। आर्यभट्ट कक्ष में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस प्रशिक्षण में मेरठ मण्डल के समस्त जनपदों के अध्यापकों को हिन्दी भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। डायट परिसर में स्थापित लाईब्रेरी का भ्रमण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed