फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempts to take the child away for not paying interest

Meerut News: ब्याज नहीं देने पर बच्चे को ले जाने के प्रयास

Tue, 12 Nov 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Attempts to take the child away for not paying interest
सरधना। नगर के मोहल्ला लोकप्रिय रोड निवासी मजदूर को ब्याज के रुपये नहीं लौटने पर आरोपी ने उसके तीन साल के बेटे को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शाहिद पुत्र मोहर्रम अली ने बताया कि सात महीने पहले वह अशोक विहार पानीपत हरियाणा में रहता था। पानीपत निवासी आरोपी से शाहिद ने अपनी बेटी के इलाज के लिए आरोपियों से 30 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। उसने आरोपियों के घर पर राज मिस्त्री का काम कर रुपये उतार दिए। बावजूद आरोपी उस पर 10 हजार रुपये बकाया बताकर उससे पिछले डेढ़ साल से ब्याज वसूल रहे हैं। आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर वह सरधना के मोहल्ला लोकप्रिय रोड पर आकर किराए पर रहने लगा।
विज्ञापन

सोमवार को वह मोहल्ले में ही वह काम कर रहा था। आरोपियों ने आकर उसके साथ गाली गलौज की। रुपये नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसके तीन साल के बेटे शाहदत को ले जाने का प्रयास किया। इससे पूर्व भी आरोपियों ने रुपयों के बदले उसके बेटे को देने का दबाव बनाया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed