फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempting to celebrate Raksha Bandhan, attacked the young man, communal tension

रक्षाबंधन मनाने ससुराल आए युवक पर हमला, सांप्रदायिक तनाव

Thu, 10 Aug 2017 02:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 10 Aug 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
Attempting to celebrate Raksha Bandhan, attacked the young man, communal tension
युवक की पिटाई के बाद हंगामा

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने से सटे पूर्वा इलाही बख्श मोहल्ले में रक्षाबंधन पर ससुराल आए युवक पर थाने के मुखबिर आजाद खान ने साथियों के साथ हमला बोल दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दामाद और ससुर पर पिस्टल तान दी गई और दोनों को घसीटते हुए थाने ले गए। थाने में भी पुलिस के सामने पीटा गया। एकतरफा कार्रवाई के विरोध में लोगों ने थाना घेर लिया। भाजपाइयों की इंस्पेक्टर से तीखी झड़प हो गई। जिसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


खरखौदा निवासी ब्रह्मनंद सैनी सोमवार सुबह पत्नी रूपमणि को लेकर पूर्वा इलाही बख्श स्थित ससुराल में आया था। इस दौरान ब्रह्मानंद के साले दीपक सैनी का पड़ोसी आजाद खान से विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक आजाद गली में निर्माण करा रहा था, जिसका दीपक ने विरोध किया था। आजाद व उसके दर्जनों साथियों ने पहले दीपक को पीटा और फिर ब्रह्मानंद पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में उसके ससुर राम सिंह आए तो हमलावर दोनों को खींचते हुए ब्रह्मपुरी थाने ले गए।

विज्ञापन

थाने में हंगामा, नारेबाजी

Attempting to celebrate Raksha Bandhan, attacked the young man, communal tension
पीड़ित के परिजनों ने पुलिस लगाया आरोप

आरोप है कि आजाद व उसके साथियों ने पहले पुलिस के सामने ब्रह्मानंद को पीटा। मोहल्ले के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई तो पुलिस ने भी ब्रह्मानंद को पीटा। इसकी जानकारी पर मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने थाना घेर लिया। इस बीच भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा कार्यकर्ताओं अर्जुन सैनी, भूपेंद्र, नितिन बंसल, अनुज कुमार, चेतन, विकास आदि के साथ थाने पहुंचे। एकतरफा कार्रवाई के विरोध में भाजपाइयों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। नोकझोंक के बाद भाजपाइयों ने राम सिंह को थाने से छुड़वा लिया। वहीं, युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली भी आजाद पक्ष से कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। आरोप लगाया कि मारपीट में आजाद को चोट आई है। भाजपाई पुलिस पर दबाव बनाकर एकतरफा कार्रवाई कराना चाहते हैं। आजाद पक्ष से तहरीर देने के बाद कार्रवाई को लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। काफी हंगामे के बाद ब्रह्मानंद की तहरीर पर आजाद और उसके साथियों पर केस दर्ज हुआ।

मुखबिर बताकर करता है मारपीट

Attempting to celebrate Raksha Bandhan, attacked the young man, communal tension
थाने में जमकर किया हंगामा

थाने में आजाद को कुर्सी पर बैठा देखकर महिलाएं आगबबूला हो गई। महिलाओं ने हंगामा करते हुए आजाद और उसके साथियों पर मारपीट और दीपक सैनी के घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप लगाए। कहा कि आजाद खुद को पुलिस का मुखबिर बताकर पहले भी लोगों से मारपीट कर चुका है। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश कुमार राय का कहना है कि मारपीट में ब्रह्मानंद और आजाद दोनों घायल हुए हैं। आजाद पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। महिलाओं ने अभद्रता के आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच कर कार्रवाई होगी। थाने में पुलिस द्वारा मारपीट करने का आरोप निराधार है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed