{"_id":"697ce14d45eb2dc08e0c08fd","slug":"attempted-murderous-attack-on-pradhans-husband-meerut-news-c-73-1-mct1008-106184-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रधान के पति पर जानलेवा हमले का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रधान के पति पर जानलेवा हमले का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में ग्राम प्रधान नाजरीन के पति मशरूफ चौहान के साथ गांव निवासी आरोपी ने मारपीट का प्रयास किया। ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित मशरूफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने एक साथी के साथ गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव निवासी आरोपी खड़ा मिला। आरोप है कि आरोपी उससे किसी बात पर रंजिश रखता है। बताया कि आरोपी ने उसे देखते ही गाली गलौज कर दी। विरोध किया तो आरोपी ने ईंट से उस पर जानलेवा हमले का प्रयास किया।
पीड़ित ने पास ही एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीणों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। बताया कि आरोपी का एक दिन पहले ही पुलिस ने शांति भंग की धारा में चालान किया था। इसके बाद पीड़ित ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।