फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to steal from a sealed school in Shastri Nagar, one arrested

Meerut News: शास्त्रीनगर में सील पड़े स्कूल में चोरी का प्रयास, एक को पकड़ा

Wed, 29 Apr 2026 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Attempt to steal from a sealed school in Shastri Nagar, one arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में डीआरएस पब्लिक स्कूल को आवास विकास ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 8 अप्रैल को सील कर दिया था। बुधवार को दो चोरों ने बंद पड़े स्कूल में चोरी का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाकिर कालोनी निवासी मोइद को पकड़ लिया। दूसरा मौके से भाग गया।

शास्त्रीनगर निवासी सीपी सिंह ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि सील होने के बाद से ही उनका स्कूल बंद पड़ा है, जिसका फायदा उठाकर दो चोर दीवार कूदकर अंदर घुस गए। चोरों ने स्कूल परिसर से बैटरी और पानी की टोटियां चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर एक युवक भाग गया। जबकि पुलिस ने दूसरे को पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आवास विकास द्वारा भूखंडों और भवनों को सील किया जाता है, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि दोनों युवक स्कूल के बराबर में नशा कर रहे थे। पकड़े गए युवक की स्कूटी को सीज कर दिया गया है। जांच में चोरी का मामला प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed