{"_id":"5fe99f418ebc3e410e78cd18","slug":"attempt-to-spoil-the-atmosphere-by-damaging-the-dome-of-the-religious-site-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में धार्मिक स्थल का गुंबद क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में धार्मिक स्थल का गुंबद क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ
Mon, 28 Dec 2020 02:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
माहौल बिगाड़ने का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में रविवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल का गुंबद क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। सुबह धर्मिक स्थल पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने सूझबूझ से काम लेते हुए क्षतिग्रस्त गुंबद को ठीक कराकर सांप्रदायिक सद्भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव खजूरी में रविवार रात्रि शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से ईदगाह का गुंबद क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह जानकारी होने पर दोनों समाज के लोग मौके पर जमा हो गए। हालांकि ग्रामीणों ने सूझबूछ का परिचय देते हुएदूसरे गुंबद का निर्माण करा कर शांति व्यवस्था बनाए रखी।
विज्ञापन
सूचना पर एसओ आनंद मिश्रा भी मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए मामले को खत्म किया।