फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to sexually abuse a minor, no action taken on complaint

नाबालिग के साथ यौन शोषण का प्रयास, तहरीर पर कार्रवाई नहीं

Tue, 22 Jul 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Attempt to sexually abuse a minor, no action taken on complaint
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा घर में घुसकर नाबालिग लड़की के यौन शोषण का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने सरधना थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपी पक्ष से मिली हुई है और जानबूझकर मामले को टाल रही है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां के के अनुसार, वह शनिवार को खेत में काम करने गई थी, जबकि उनकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। गांव निवासी युवक उनके घर में घुस आया और नाबालिग के यौन शोषण का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट कर दी। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि तहरीर देने पर भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed