{"_id":"5d97afff8ebc3e013371cfc8","slug":"attempt-to-rape-to-the-young-woman-laward-news-mrt4468512160","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस ने मामला छेड़छाड़ में दर्ज किया है। जिसको लेकर युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने पर हंगामा किया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बृहस्पतिवार देर शाम किसी काम से अपने खेत पर गई थी। आरोप है कि इस दौरान दो युवकों ने उसे जबरन खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर युवक भाग निकले। पीड़िता ने रात में परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर को छेड़छाड़ में दर्ज किया। जिस कारण पीड़ित परिवार में रोष है। उन्होंने शुक्रवार सुबह थाने पहुंचकर हंगामा किया और दुष्कर्म के प्रयास की घटना को दर्ज करने की मांग की। उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से करने की बात कही है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।