{"_id":"6754b5eaeda55cfe8a0de3c4","slug":"attempt-to-rape-married-woman-husband-divorces-her-kithor-news-c-43-1-smrt1044-100463-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तलाक
विज्ञापन
किठौर (मेरठ)। बौंद्रा निवासी विवाहिता निशा ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, देवर पर दुष्कर्म के प्रयास तथा पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव बौंद्रा निवासी निशा पुत्री भूरे पहलवान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि तीन साल पूर्व उसकी शादी हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के सैना गांव निवासी शारिम पुत्र वाहिद के साथ हुई थी। आरोप है कि उसका पति शारिम, ससुर वाहिद, सास फरहाना, देवर अदनान, ननद आफरीन दहेज के सामान से खुश नहीं थे और निशा से कार व पांच लाख नकदी की मांग कर रहे थे। इस दौरान उसे एक बेटी पैदा हुई। आरोप है कि उसे परेशान देख उसके माता-पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बाद में निशा के भाइयों ने ससुरालियों को कुछ रुपये दिए। फिर भी उसके साथ मारपीट की जाती रही। पति की मारपीट और तीन तलाक देने पर 27 मई को निशा का भाई उसे पुलिस की मदद से अपने घर ले आया। आरोप है कि तीन दिन बाद निशा का देवर अदनान अपने बहनोई मुतलिब निवासी बदरखा थाना गढ़मुक्तेश्वर के साथ निशा के घर पहुंचा और फैसले की बात करते हुए परिजनों की गैरमौजूदगी में उसे कमरे में बंद कर लिया।
आरोप है कि अदनान ने बच्ची को जान से मारने की धमकी देते हुए निशा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। निशा के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इंस्पेक्टर ब्रजेश पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।