फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to rape and assault a woman after entering her house

Meerut News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास-मारपीट

Sun, 03 Nov 2024 04:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape and assault a woman after entering her house
परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां के साथ गांव निवासी युवक द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने तहरीर मेंं बताया कि गांव में वह किराए के मकान पर अपने दो बच्चों के साथ रहती है। उसका पति से तलाक हो गया है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। आरोप है कि बुरी नीयत के चलते गांव का ही एक युवक जबरन उसके घर के अंदर घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। महिला किसी तरह युवक से छूटकर पड़ोसी की छत पर कूदकर पहुंची और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग उस तरफ दौड़े तो आरोपी पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता बच्चों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाए उलटा पीड़िता पर ही फैसले का दबाव बना रही है। पीड़िता इंसाफ के लिए पुलिस से गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed