{"_id":"67eee9d03676b2ea9404df5e","slug":"attempt-to-rape-a-girl-report-filed-sardana-news-c-73-1-smrt1027-103897-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम 10 वर्षीय बालिका को घर में खींचकर एक युवक द्वारा छेड़छाड़ की गई और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। किसी प्रकार पीड़िता भाग कर अपने घर पहुंची। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। तीन व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति बुधवार शाम अपनी पत्नी को इलाज के लिए लेकर मेरठ डॉक्टर के पास गया था। घर पर उसकी 10 वर्षीय बेटी थी। वह घर का सामान लेने के लिए पास ही स्थित दुकान पर गई थी। रास्ते में एक युवक ने बालिका को अपने घर के अंदर खींच लिया। युवक ने बालिका के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर बालिका ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए ग्रामीण को देखकर आरोपी मौके से भाग गया।
पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनाें को दी। शिकायत करने के लिए पीड़िता के परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे। आरोपी युवक के परिजनों ने मामला झूठा बताते हुए पीड़ित परिवार के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार शाम पीड़िता के पिता ने घटना की सूचना जानी पुलिस को दी। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आरोपी युवक सहित दो अन्य के खिलाफ भी दर्ज करवाई गई है। बताया गया कि आरोपी युवक गांव निवासी युवक का रिश्तेदार है।