फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to kill married woman by burning her, brother gives complaint

Meerut News: विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, भाई ने दी तहरीर

Sat, 11 Oct 2025 07:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 11 Oct 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill married woman by burning her, brother gives complaint
मवाना। युवक ने थाने में तहरीर देकर बहन के पति और ससुराल वालों पर बहन पर तेल छिडककर जलाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया।आरोप है कि उसकी बहन 60 प्रतिशत जल गई है और मेरठ में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गाजियाबाद थाना कवि नगर निवासी विकास चौधरी ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसकी बहन वर्षा चौधरी की शादी 2013 में एक गांव निवासी युवक से हुई थी। वर्षा चौधरी का पति 12 वर्ष से अपनी बहन और मां के साथ मिलकर वर्षा के साथ मारपीट कर रहा है।कुछ वर्ष पहले भी वर्षा के साथ मारपीट करने की शिकायत थाने में की गई थी। 10 अक्तूबर की शाम लगभग 8 बजे आरोपी पति ने अपनी मां और बहन बहनोई के भडकाने पर सभी ने मिलकर वर्षा पर तेल छिडकर जलाकर मारने का प्रयास किया। जिसमें वर्षा 60 से 70 प्रतिशत तक जल गई है। जिसका इलाज सुभारती कालेज मेरठ में चल रहा है। सीओ पकंज लवानिया ने बताया कि दरोगा को महिला के बयान लेने के लिए भेजा गया है। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed