फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attempt to kidnap of the youth girl, one caught

कार सवारों ने किया युवती के अपहरण का प्रयास।

Sat, 11 Jan 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
attempt to kidnap of the youth girl, one caught
परीक्षितगढ़। गांव सिखैड़ा में दिनदहाड़े गांव के ही कार सवार चार युवकों ने एक युवती को अपहरण करने का प्रयास किया। युवती द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवकों को घेर लिया तथा कार चालक को दबोच लिया। वहीं, तीन युवक जंगल के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्राम सिखेड़ा निवासी चमन सिंह की पुत्री शुक्रवार को घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान गांव के चार युवक कार में सवार होकर युवती के घर पहुंचे और उसे कार में खींचकर अपहरण करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण उस ओर दौडे़ तो कार सवार चारों युवक भागने लगे। इस पर ग्रामीणों ने कार को घेर लिया। जिसके चलते आरोपी युवक पैदल जंगल के रास्ते से भागने लगे। इस पर ग्रामीणों ने चालक को दबोच लिया। उन्होंने कार में तोड़फोड़ कर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर पकडे़ गए युवक समेत थाने आ गई। युवती के पिता ने ग्राम सिखेड़ा निवासी सुमित, पुनीत पुत्र रामलाल, नितिन पुत्र जयवीर एवं एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण के प्रयास कि रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने पकडे़ गए युवक का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed