फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to forcibly harvest crops; assault following resistance.

Meerut News: जबरन फसल काटने का प्रयास, विरोध पर मारपीट

Wed, 10 Jun 2026 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Attempt to forcibly harvest crops; assault following resistance.
सरधना। थाना क्षेत्र के पिठलोकर गांव में बटाई पर बोई गई मक्का की फसल को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित किसान ने गांव के ही कुछ लोगों पर जबरन फसल काटने का प्रयास करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अर्जुन पुत्र सुरेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने गांव के एक किसान के खेत में आधी बटाई पर मक्का की फसल बोई थी। फसल तैयार होने के बाद उसके हिस्से को लेकर विवाद हो गया। अर्जुन का आरोप है कि किसान का भाई और बहन उसके हिस्से की मक्का की फसल जबरन काटना चाहते हैं। पीड़ित का कहना है कि उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर पर पुलिस द्वारा आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed