फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to block road when bike driver not arrested

बाइक चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर जाम लगाने की कोशिश

Tue, 22 Jul 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Attempt to block road when bike driver not arrested
बहसूमा। हस्तिनापुर निवासी दंपती डाॅ. माही व उसके पति राहुल ने बाइक चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को बहसूमा बाईपास तिराहे पर दोपहर 2:00 बजे अन्य कांवड़ियों संग जाम लगाने की कोशिश की। जानकारी पर पहुंची थाना प्रभारी ने कांवड़िया डॉ. माही से तहरीर देने के आश्वासन पर मामले को शांत किया।
विज्ञापन


कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित थाने के सामने रविवार शाम हस्तिनापुर जे ब्लॉक के रहने वाले दंपती डॉ. माही व उनके पति राहुल की कलश कांवड़ में थाने के सामने अज्ञात बाइक चालक ने साइड मार दी थी। इससे उनकी कांवड़ के कलश के ऊपर रखी केन से गंगाजल छलक गया था। कांवड़ खंडित होने से कांवड़ियों व स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया था। पुलिस ने काफी देर तक गहमागहमी के बाद आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने व केन से छलके गंगाजल को उपलब्ध कराने के आश्वासन पर जाम खोला था। इसके बाद डॉ. माही व उनके पति गंतव्य की ओर रवाना हो गए थे। रात में कस्बे के दक्षिणी छोर पर स्थित कांवड़ सेवा शिविर में ठहरे। सोमवार दोपहर तक भी बाइक चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोशित दंपती ने कांवड़ियों के साथ बाईपास स्थित अंबेडकर तिराहे पर जाम लगाने की कोशिश की। थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने डॉ. माही से लिखित में तहरीर देने व चार दिन में जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर मामले को शांत किया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed