फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to beat Maulana Masood Madani, who came to the cell in Deoband, ruckus

मौलाना मसूद मदनी पर हमला, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़

Wed, 12 Apr 2017 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 12 Apr 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
Attempt to beat Maulana Masood Madani, who came to the cell in Deoband, ruckus
मौलाना मसूद मदनी को पीटने की कोशिश

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी के भाई मौलाना मसूद मदनी के खिलाफ देवबंद में शुक्रवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उसे पीटने की भी कोशिश की गई। बता दें कि मसूद मदनी देवबंद में पेशी के लिए आये थे। वहीं कुछ धार्मिक संगठनों के लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया। 

विज्ञापन

हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस ने पूरी तरह साधी चुप्पी

Attempt to beat Maulana Masood Madani, who came to the cell in Deoband, ruckus
पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

बड़ी मुश्किल से पुलिस ने मसूद मदनी को बचाया और न्यायालय में किया पेश। मौलाना मसूद मदनी को पिछले दिनों बलात्कार के एक मामले में पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। इस हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूद मदनी पर धोखे से कई बार रेप करने का आरोप

Attempt to beat Maulana Masood Madani, who came to the cell in Deoband, ruckus
मौलाना मसूद मदनी के खिलाफ प्रदर्शन

गौरतलब है कि हरियाणा के जींद जनपद के कस्बा सफेदी निवासी महिला ने देवबंद के रसूखदार मदनी परिवार के सदस्य मसूद मदनी पर धोखे से कई बार रेप करने का आरोप लगाया था। कोतवाली में दी तहरीर में महिला ने बताया था कि शादी के चार वर्ष गुजरने के बाद भी उसको बच्चा नहीं हुआ, तो 9 मार्च को वह पति के साथ पिरान कलियर शरीफ स्थित दरगाह पर मन्नत मांगने के लिए गई थी। इस दौरान वहां एक व्यक्ति मिला। जिसने उन्हें देवबंद में रहने वाले मसूद मदनी के बारे में बताते हुए उनका मोबाइल नंबर दिया था।

विज्ञापन

मदनी ने उसके पति को एक पीर पर भेज दिया था

Attempt to beat Maulana Masood Madani, who came to the cell in Deoband, ruckus
मौलाना मसूद मदनी की पेशी के दौरान हंगामा

इसके बाद महिला के पति ने मदनी से संपर्क किया और उनसे मिलने के लिए देवबंद आए। यहां मदनी ने उसके पति को एक पीर पर भेज दिया था। उसके बाद उससे बातचीत करने लगे। इस दौरान मदनी ने उसे अपना मोबाइल नंबर देकर होली के बाद अकेली आने को कहा था। जिसके बाद रात में वह पति के साथ मदनी के आवास पर रुकी और अगले दिन वापस हरियाणा चली गई थी। इसके बाद 16 मार्च को वह अकेली मदनी के पास पहुंची थी। आरोप है कि मदनी उसे तलहेड़ी चुंगी स्थित आवास पर ले गए और वहां उसके साथ कई बार रेप किया।

महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया था

Attempt to beat Maulana Masood Madani, who came to the cell in Deoband, ruckus
मौलाना मसूद मदनी को पुलिस ने बचाया

कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया था कि महिला शिकायत लेकर रेलवे रोड पुलिस चौकी पर पहुंची थी। जानकारी मिलने पर तुरंत ही उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इस बीच सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए थे। बाद में महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया और एसीजेएम के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। इसके बाद देर रात पुलिस ने मसूद मदनी को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed