फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to attack the father of the District Panchayat President

Meerut News: जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता पर हमले का प्रयास

Sun, 22 Feb 2026 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Attempt to attack the father of the District Panchayat President
- पीड़ित ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर प्राथमिकी दर्ज कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। जानी थाना क्षेत्र में शनिवार को विवाह समारोह के दौरान भारी हंगामा हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के पिता एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता महकार सिंह ने विवाह समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार के खिलाफ जान से मारने की धमकी और हमले के प्रयास का गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अंसल टाउन निवासी पीड़ित महकार सिंह के अनुसार घटना 21 फरवरी दोपहर करीब 2:15 बजे की है। वह मीरापुर जखेड़ा स्थित एसएस गार्डन में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद मुजक्कीपुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल ने उन्हें देखते ही राजनीति में सक्रियता को लेकर अपशब्द कहे और गला दबाने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। महकार सिंह ने बताया कि मौके पर तैनात उनके सुरक्षाकर्मी रविकांत पाल और साथी अभिमन्यु सांगवान ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि जब वह गाड़ी की ओर जा रहे थे, तब अनिल ने दोबारा धमकी देते हुए कहा कि आज तो वर्दी (पुलिस) की वजह से बच गया कल तुझे कौन बचाएगा। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार अनिल प्रमुख होंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और आपसी रंजिश के चलते उनके खिलाफ यह फर्जी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। घटना में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed