{"_id":"5df3f79b8ebc3e87f440bed4","slug":"attempt-to-abduct-2-students-from-iimt-meerut-news-mrt4586267135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएमटी से दो छात्रों को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएमटी से दो छात्रों को अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय से दिनदहाड़े कार सवार पांच युवकों ने दो छात्रों को अगवा करने का प्रयास किया। युवकों ने विवि की कैंटीन में पहुंचकर दोनों छात्रों को जमकर पीटा और फायरिंग कर दी। दस मिनट तक आरोपी युवक दोनों छात्रों को पीटते रहे। विवि के अन्य छात्रों और बाउंसरों ने मिलकर दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार आईआईएमटी विवि में बीजेएमसी द्वितीय वर्ष का छात्र आदर्श चौधरी और पॉलीटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र अनुराग शुक्रवार दोपहर कैंटीन में बैठे थे। इसी दौरान कार सवार पांच युवक वहां पहुंच गए और आदर्श और अनुराग की पिटाई करनी शुरू कर दी। दस मिनट तक आरोपी युवक छात्रों की पिटाई करते रहे, इसके बाद दोनों छात्रों को घसीटते हुए विवि परिसर में खड़ी अपनी कार तक ले गए। आरोपियों ने छात्रों को कार में डालकर अगवा करने का प्रयास किया। कॉलेज के छात्र व विवि के सुरक्षा अधिकारी छात्रों को बचाने पहुंचे तो आरोपी युवकों ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। इस बीच आरोपियों ने फायरिंग भी कर दी। इस दौरान बाउंसरों और अन्य छात्रों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि अन्य युवक फरार हो गए। साथी की पिटाई से गुस्साए छात्रों ने युवकों की कार पर पथराव कर उसमें तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची और रजपुरा निवासी अर्जुन देव पुत्र अनंत सिंह और गाजियाबाद निवासी मोहित पुत्र जतन सिंह को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक बाहरी युवकों ने विवि परिसर में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की है। मारपीट में छात्र आदर्श, अनुराग और शिवाकांत त्यागी समेत अन्य कई छात्र घायल हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है। विवि के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि छात्रों से मारपीट करने के आरोप में दो नामजद और तीन अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है।
कार लेकर विवि परिसर में कैसे दाखिल हुए बाहरी युवक
दिनदहाड़े विवि परिसर में घुसकर बाहरी युवकों ने छात्रों की पिटाई कर उनके अपहरण का प्रयास किया। इस घटना से विवि की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विवि के गेट पर बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं, ऐसे में बाहरी युवकों को बिना पूछताछ के अंदर कैसे जाने दिया गया। इतना ही नहीं तीन आरोपी बेधड़क वारदात को अंजाम देकर गेट के रास्ते ही फरार हो गए, लेकिन गार्ड और बाउंसर उन्हें पकड़ नहीं पाए। सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही के कारण विवि में पढ़ने वाले छात्रों की जान खतरे में पड़ गई। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी एके चौहान ने बताया कि लंच के दौरान एक दिव्यांग छात्र परीक्षा देने के लिए विवि आया था, उसी के लिए गेट खोला गया था। उसी छात्र की कार के पीछे आरोपी भी अपनी कार अंदर ले गए।