फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atteck on BJP MLA Sangeet Som and five policemen suspended in negligence

तस्वीरें: फोन आया था... 'बम से उड़ा देंगे', भाजपा के फायर ब्रांड नेता को मारने की थी बड़ी साजिश

Thu, 27 Sep 2018 01:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 27 Sep 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Atteck on BJP MLA Sangeet Som and five policemen suspended in negligence
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना से विधायक संगीत सोम के फोन पर धमकी भरा फोन आया था। जिसके काफी दिनों बाद बुधवार देर रात को उनके आवास पर बम से हमला बोल दिया गया। गमीनत रही कि बम फटा नहीं। आगे जानिए इस मामले में क्या कहना है कि विधायक संगीत सोम का...।

विज्ञापन

Atteck on BJP MLA Sangeet Som and five policemen suspended in negligence
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

वहीं इस मामले में विधायक संगीत सोम का कहना है कि, 'मुझे कहीं से किसी तरह की धमकी नहीं मिली है। लेकिन हां, मुझे दो साल पहले एक कॉल आई हुई थी जिसमें कहा गया था कि मैं ग्रेनेड हमले में मारा जाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Atteck on BJP MLA Sangeet Som and five policemen suspended in negligence
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में मेरठ एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने विधायक की सुरक्षा में तैनात पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अब नए पुलिस कर्मियों को विधायक की सुरक्षा में तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Atteck on BJP MLA Sangeet Som and five policemen suspended in negligence
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। एसएसपी का कहना है कि कई बिंदुओं पर हमले की जांच चल रही है। बुधवार देर रात कैंट इलाके में स्थित विधायक संगीत सोम के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया था।

Atteck on BJP MLA Sangeet Som and five policemen suspended in negligence
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

उल्लेखनीय है कि बुधवार आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के घर को निशाना बनाने की कोशिश की। कार सवार हमलावरों ने विधायक के कैंट स्थित घर पर पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर जाते जाते बम फेंक गये।

Atteck on BJP MLA Sangeet Som and five policemen suspended in negligence
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

घटना बुधवार रात लगभग एक बजे हुई। विधायक संगीत सोम कैंट क्षेत्र में अपने घर पर सो रहे थे। गेट पर गार्ड ड्यूटी कर रहा था। गार्ड के अनुसार एक स्विफ्ट कार गेट पर रूकी। काले कपड़ों में एक हथियारबंद युवक उतरा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गार्ड ने जैसे ही अपनी रायफल संभाली। कार सवार आवास पर ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गया।

Atteck on BJP MLA Sangeet Som and five policemen suspended in negligence
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विधायक संगीत सोम मुजफ्फरगर दंगों के अलावा कई मुद्दों के लेकर चर्चा में रह चुके हैं, उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इस घटना के दौरान चार राउंड गोलियां चलीं। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed