फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack with sticks after entering the house, three injured

Meerut News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल

Sun, 04 Jan 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Attack with sticks after entering the house, three injured
घर पर पथराव करने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। खरदौनी गांव निवासी जब्बार ने गांव के ही छह ग्रामीणों पर अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ घर में घुसकर भाई-भतीजों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में तीनों घायल हो गए। आरोपियों ने घर पर पथराव भी किया। इस कारण काफी नुकसान हुआ।

प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जब्बार ने बताया कि उसका भाई सफदर और भतीजे खुशी, शुएब घर पर बैठे हुए थे। गांव निवासी फारुख, कुरबान, लिजान, रमजान, सुहैल, सोनू अपने पांच -छह अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों के एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि जांच करने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed