फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on protesting abuse in Kharkhoda, three injured

मेरठ: सरकारी नाली के विवाद में संघर्ष, धारदार हथियार से घर में घुसकर हमला, कई लोग घायल

Mon, 14 Jun 2021 01:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 14 Jun 2021 01:56 PM IST
सार

सरकारी नाली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Attack on protesting abuse in Kharkhoda, three injured
मेरठ: जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के खरखौदा में सरकारी नाली के विवाद में दो पक्षों में गाली-गलौज हो गई। पड़ोसी ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे व बलकटी से उसके घर पर हमला बोल दिया, जिसमें पीड़ित समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कस्बे के माता मोहल्ला निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह कस्बा निवासी मूलचंद, अजय, विजय पुत्र दयाचंद आदि अपने खेत पर थे। खेतों के पास में राकेश का छोटा भाई विपिन उर्फ पिंटू परिवार के साथ रह रहा है। आरोप है कि रविवार को मूलचंद पक्ष का सरकारी नाली जोतने को लेकर किसी अन्य से विवाद हो गया। मूलचंद पक्ष दूसरे पक्ष को गाली-गलौज कर रहा था।
विज्ञापन


वहीं विपिन ने मौके पर पहुंचकर उन लोगों से गाली देने से मना किया। आरोप है कि मूलचंद पक्ष के आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस गए और विपिन, बेटा व बेटी तीनों लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, गंभीर हालत होने के कारण विपिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed