फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on land dispute in Rajpura, allegations against Kulwinder Gurjar

रजपुरा में जमीन के विवाद में हमला, कुलविंदर गुर्जर पर आरोप

Thu, 13 Oct 2022 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:22 AM IST
विज्ञापन
Attack on land dispute in Rajpura, allegations against Kulwinder Gurjar
रजपुरा में जमीन के विवाद में हमला, कुलविंदर गुर्जर पर आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंगानगर के रजपुरा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर गुर्जर पर भी पिटाई का आरोप लगाया है। वहीं कुलविंदर ने कहा कि वह दिल्ली में हैं और मारपीट करने का आरोप गलत और बेबुनियाद हैं।
गंगानगर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरा निवासी गोमती उर्फ शोभा देवी, अतरो देवी, मीना, ममता व सुकर्मा देवी की सलारपुर जलालपुर में कृषि भूमि है। बुधवार सुबह महिलाएं जानवरों से अपनी फसल बचाने के लिए चहारदीवारी करा रहीं थीं। आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, नीरज, विकास, बीना, रूपेश सिवाच आदि खेत पर पहुंचे। कुलविंदर सिंह ने महिलाओं से कहा कि यह प्लॉट नीरज व विकास से उन्होंने खरीद लिया है। इसके बाद उन्होंने मारपीट करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह का कहना है कि जमीन विकास और नीरज से जमीन खरीदी है। हमारे पास बैनामा भी है। वह बुधवार को दिल्ली में थे। मारपीट का आरोप गलत है। पांचों महिला व उनके साथियों ने बीना से मारपीट की है। वहीं गंगानगर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed