फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on Energy Corporation, four injured including two junior engineers

Meerut News: चेकिंग के दौरान ऊर्जा निगम की टीम का विरोध, दो अवर अभियंता समेत चार घायल

Thu, 10 Oct 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 10 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Attack on Energy Corporation, four injured including two junior engineers
झिंझाना क्षेत्र के गांव रोटन में ऊर्जा निगम की टीम पर हमले के बाद गांव में पहुंची पुलिस ग्रामीण
झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के गांव रोटन में बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ कुछ ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर लाठी-डंडों तथा लात-घूसों से मारपीट कर दी। जिसमें ऊर्जा निगम के दो अवर अभियंता सहित चार घायल हो गए तथा उनके मोबाइल सहित आदि सामान भी मौके पर ही गिर गया। कर्मचारियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। अभियंता की ओर से सात लोगों को नामजद तथा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अवर अभियंता रविन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे ऊर्जा निगम से उपखंड अधिकारी रवि कुमार, अवर अभियंता प्रेम सिंह, साबिर, दीपक, संजय संविदाकर्मी के साथ आलाधिकारियों के आदेश पर विद्युत चोरी चेकिंग के लिए गांव रोटन में गए थे। चेकिंग के दौरान वासिल पुत्र मेहंदी हसन तथा तसव्वर पुत्र खुर्शीद के यहां बिजली चोरी करते पकड़ी गई। आरोप है कि उक्त लोगों ने शोर मचाकर गांव के 10 लोगों को मौके पर बुला लिया तथा एक राय होकर लाठी डंडों तथा लात घुसोंं से टीम पर हमला कर दिया। जिस पर अवर अभियंता प्रेम सिंह तथा रविंद्र कुमार व लाइनमैन दीपक कुमार तथा चालक सत्येंद्र को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

इस मारपीट में चालक सत्येंद्र वह लाइनमैन का मोबाइल भी मौके पर गिर गया तथा अवर अभियंता प्रेम सिंह की जेब से पांच हजार रुपये भी मौके पर ही गायब हो गए। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मारपीट में अवर अभियंता प्रेम सिंह के कपड़े भी फट गए तथा उपद्रवियों ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ डाले। वहीं गांव में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूरा गांव में भी टीम के साथ ग्रामीणों ने की थी अभद्रता
पिछले माह ही भूरा गांव में भी ऊर्जा निगम की टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की थी। बिजली लाइन को भी बंद करा दिया था। जिस पर कैराना थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

10 के खिलाफ मुकदमा, दो आरोपी गिरफ्तार

शामली। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि ऊर्जा निगम की टीम के साथ मारपीट के मामले में अवर अभियंता रविंद्र सिंह की तहरीर पर वासिल, मुरसलीन, सलीम, तसव्वर, असलम, शमशाद, इमरान समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी इरशाद और सलीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed