फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on Dean: Aarti Bhatele took two sims in the name of maid

डीन पर हमला : आरती भटेले ने नौकरानी के नाम पर लिए दो सिम

Mon, 28 Mar 2022 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Attack on Dean: Aarti Bhatele took two sims in the name of maid
डीन पर हमला : आरती भटेले ने नौकरानी के नाम पर लिए दो सिम
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। कृषि विवि के डीन वेटरनरी प्रोफेसर डॉ. राजबीर सिंह पर हमले में आरोपी महिला प्रोफेसर डॉ. आरती भटेले ने दो सिम नौकरानी और पांच सिम अपने नाम पर ले रखे हैं। नौकरानी का एक सिम बंद कर दिया गया है। वहीं, फरार शूटर नदीम की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस शूटर के करीब पहुंच गई है। विवेचना को आगे बढ़ाते हुए दौराला पुलिस ने डीन के घर पहुंचकर पूछताछ की जा रही है।
11 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने डीन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। इसके बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। करीब 14 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे। शुक्रवार शाम अस्पताल से उनकी छुट्टी हो गई। इस मामले में पुलिस आरती भटेले और शूटर नदीम की तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरती भटेले ने नौकरानी शालू के नाम पर भी दो सिम ले रखे थे। जबकि उनकी अपनी आईडी पर पांच सिम हैं। इस तरह अभी सात सिम की जानकारी मिली है। हो सकता है कि कुछ अन्य सिम भी उनके नाम पर हों। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस टीम नदीम के करीब पहुंच चुकी है। कुछ जगहों पर नदीम की लोकेशन मिली है। पुलिस का कहना है कि डॉ. भटेले ने अपने मोबाइल फोन बंद कर रखे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से डॉ. राजबीर सिंह के घर पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डीन ने पुलिस के सवालों का इशारों में ही दिया जवाब
मोदीपुरम। डीन डॉ. राजबीर सिंह की अस्पताल से छुट्टी शुक्रवार की शाम हुई। वह घर पर आराम कर रहे हैं। रविवार को दौराला थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा डिफेंस एक्लेव पहुंचे और वहां पर डॉ. राजबीर सिंह से हमले के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन डॉ. राजबीर सिंह अभी बोल नहीं पा रहे हैं। पुलिस के कुछ सवालों का जवाब उन्होंने इशारों में ही दिया। राजबीर सिंह का बेटा भानू प्रताप बुढाना सीएचसी में चिकित्सक हैं और बेटी श्वेता ने अभी एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वह, दोनों ही अपने पिता की देखभाल कर रहे हैं।

---
-- वर्जन --
प्रोफेसर राजबीर सिंह अभी बोल नहीं पा रहे हैं। उनसे कुछ सवाल किए तो इशारों में ही जवाब दिए। इसलिए पुलिस और इंतजार कर रही है। डॉ. आरती भटेले के सिम की जांच हो रही है। वहीं, शूटर नदीम के जल्द गिरफ्त में आने की संभावना है। संभव है कि उसे पकड़ने के बाद कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा सकें।
-- नरेंद्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed