फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on daughter: Altaf stabbed his daughter five times with a meat cutting knife, cut her face, stomach

बेटी पर हमला: अल्ताफ ने मीट काटने वाले छुरे से बेटी पर किए पांच वार, काट दिया चेहरा, पेट और सीना; ये थी वजह

Fri, 15 May 2026 10:06 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 15 May 2026 10:06 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ के रुहासा गांव में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर अल्ताफ ने हमला कर दिया। युवती को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Attack on daughter: Altaf stabbed his daughter five times with a meat cutting knife, cut her face, stomach
पुलिस की गिरफ्त में अल्ताफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौराला थानाक्षेत्र के रुहासा गांव निवासी अल्ताफ ने शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे अपनी बेटी (20) पर छुरे से ताबड़तोड़ पांच वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लहूलुहान हालत में पहले सीएचसी दौराला, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि बेटी के प्रेम प्रसंग से खफा होकर आरोपी पिता ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, रुहासा गांव निवासी अल्ताफ पहले मीट बेचने का कार्य करता था। फिलहाल वह मजदूरी करता है। दो दिन पहले बेटी बिना बताए घर से चली गई थी। अल्ताफ को किसी ने जानकारी दी थी कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है। वह बेटी की तलाश में जुटा था लेकिन सामाजिक मान-मर्यादा के कारण उसने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के उसकी बेटी वापस घर लौट आई। बेटी के घर में घुसते ही आरोपी ने मीट काटने वाले छुरे से उस पर पांच वार कर दिए। लहूलुहान होकर युवती घर में गिर गई। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी जाग गए और शोर मचा दिया। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी भाग निकला। पड़ोसियों ने वारदात की सूचना दौराला पुलिस को दी। पुलिस ने युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला पहुंचाया। फिलहाल उसका मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा है और हालत चिंताजनक बताई गई है। 
 
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अपने स्तर पर घटना की जांच कर रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। युवती के सीने, पेट, चेहरे, हाथ आदि पर छुरे से वार किए गए हैं।
 

तनाव के चलते गांव में पुलिस बल तैनात
युवती के जिस लड़के से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। वह दोनों एक ही संप्रदाय लेकिन अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखते हैं। इसके चलते इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

ये भी देखें...
Meerut: चाइल्ड लाइन ने रुकवाई 15 साल की लड़की की शादी, पंचायत और हंगामे के बाद वापस लौटी बरात
 

ये बोले एसपी
प्राथमिक जांच में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर पिता द्वारा हमले की बात सामने आई है। गहनता से जांच की जा रही है। अगर परिजन तहरीर नहीं देते तो पुलिस अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई करेगी।
-  विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed