फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on army soldier who came to change son's surname in birth certificate

Meerut News: जन्म प्रमाण पत्र में बेटे का सरनेम बदलवाने आए सेना के जवान पर हमला

Wed, 31 Jul 2024 06:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Attack on army soldier who came to change son's surname in birth certificate
मेरठ। नगर निगम स्थित जन्म-मृत्यु प्रमाण कार्यालय मंगलवार को अखाड़ा बन गया। तीन दिन की छुट्टी लेकर जन्म प्रमाण पत्र में बेटे का नाम संशोधन कराने आए सेना के जवान पर निगम के तीन कर्मचारियों ने हमला कर दिया। जवान का कसूर था कि काम न होने पर वह नगर स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत करने जा रहे थे। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार व प्रमोद कुमार ने कमेटी गठित कर तीनोंं कर्मचारियों के पटल परिवर्तन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मोदीनगर निवासी रामवीर सिंह सेना में जवान हैं और असम में उनकी पोस्टिंग है। रामवीर का दो माह का बेटा है और उनका जन्म प्रमाण निगम से बना है। नाम में संशोधन कराने के लिए रामवीर तीन दिन की छुट्टी लेकर आए थे। मंगलवार सुबह वह नगर निगम स्थित जन्म प्रमाण-पत्र कार्यालय में पहुंचे। सेना के जवान को दो घंटे तक कर्मचारी इधर-उधर घुमाते रहे। जिस पर रामवीर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह से शिकायत करने की बात कही। यह सुनकर कर्मचारियों ने आपा खो दिया और रामवीर को पीटना शुरू कर दिया। रामवीर आरोपियों से किसी तरह बचकर नीचे आ गए।
विज्ञापन

कमेटी बनाकर मारपीट करने वाले तीनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। दोनों अपर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के बयान लिए और उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही। रामवीर का कहना है कि सिफारिश या पैसा लेकर जन्म प्रमाण पत्र बना रहे हैं, लेकिन आम जनता की सुनने वाला वहां कोई नहीं है। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि सेना के जवान से अभद्रता करने वाले तीन कर्मचारी चिह्नित कर लिए हैं। इनमें दो कर्मचारी सलीम और राहुल स्थायी हैं। कर्मचारी हरीश कुमार अस्थायी है। तीनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोनल व्यवस्था पर उठे सवाल
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए नगर निगम ने जोनल व्यवस्था बनाई हुई है। शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा और मुख्य कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण जारी कराने के लिए रजिस्ट्रार की नियुक्ति की गई। एक सप्ताह से ज्यादा बीत गया, बावजूद व्यवस्था नहीं बन पा रही है। शास्त्रीनगर और कंकरखेड़ा जोन के लोगों को भी नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आना पड़ रहा है। आरोप है कि निगम परिसर दलालों का अड्डा है, जोकि पैसे लेकर प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed