फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack on advocate in civil line area

सरकारी अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार

Mon, 01 Nov 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
attack on advocate in civil line area
सरकारी अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देवीनगर में रंजिश के तहत सरकारी अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके सिर में 200 टांके आए हैं। अधिवक्ता की हालत चिंताजनक बनी है। एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है।
देवीनगर सूरजकुंड पर राकेश कुमार गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। वह सरकारी अधिवक्ता हैं और मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़े मामले देखते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे वह घर के बाहर किसी से फोन पर बात कर रहे थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी रामू और उसके भाई बलराम ने हमला कर दिया। धारदार हथियार से सिर पर वार किए गए। बाद में घर के लोग बाहर निकले।
विज्ञापन

दोनों हमलावर फरार हो गए। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची। एसआई राजकुमार ने घायल को नई सड़क स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में ही राकेश के भतीजे अमित अग्रवाल ने थाने आकर दोनों हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी बलराम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने बताया कि रामू व बलराम ने घर के अंदर प्लास्टिक गलाने की फैक्टरी लगाई थी। इसे उनके चाचा ने बंद करा दिया था। तभी से यह परिवार रंजिश रखता है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed