सीसीएसयू कैंपस में प्रोफेसर पर दिनदहाड़े चलाई गोली, हमलावर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपस की टीचर्स कालोनी में रहने वाले रविंद्र कुमार अंग्रेजी विभाग में प्रोफेसर हैं। रविंद्र कुमार के मुताबिक बुधवार मध्याह्न 3:25 बजे वे अपने विभाग में चैंबर में कार्य कर रहे थे। अचानक किसी ने गेट के बाहर से उन पर फायर झोंक दिया। प्रोफेसर का कहना है कि गोली उनके कान के पास से होते हुए दीवार पर लगे बोर्ड में धंस गई। सूचना पर कैंपस के सुरक्षाकर्मी, प्रशासनिक अफसर और एसओ मेडिकल सतीश कुमार विभाग में पहुंचे।
प्रोफेसर ने बताया कि वे हमलावर का सिर्फ हाथ ही देख पाए। गोली चलाने वाले को नहीं देखा। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से खोखा बरामद करने के साथ ही बोर्ड में धंसी बुलेट के साक्ष्य जुटाए हैं। रात को एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ सिविल लाइन रामअर्ज ने एसओ मेडिकल के साथ कैंपस पहुंचकर जांच पड़ताल जांच की।
शिक्षकों-छात्रों में रोष, हंगामा
कैंपस में विभाग के भीतर प्रो. रविंद्र कुमार पर हमले को लेकर शिक्षकों और छात्रों में रोष व्याप्त है। छात्रों ने घटना का खुलासा करने की मांग करते हुए कुलपति आवास के बाहर हंगामा किया। कहा कि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो वे आंदोलन करेंगे। मूटा अध्यक्ष डॉ. निवेदिता मलिक और महामंत्री डॉ. जय कुमार सरोहा ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
तो पीछे के गेट से आया हमलावर
माना जा रहा है कि हमलावर घटना के बाद अंग्रेजी विभाग के पिछले गेट से भागा। जो यहां से बृहस्पति भवन या फिर तपोवन से होते हुए स्पोर्ट्स ग्राउंड और फिर डिग्गी की तरफ निकल सकता है। यूनिवर्सिटी प्रशासन सोशोलॉजी, बृहस्पति भवन समेत कई जगहों की सीसी फुटेज निकलवा रहा है।
कैंपस में सिक्योरिटी पूरी तरह से फेल हो गई है। ये भी तब है जबकि सुरक्षा पर विवि हर साल चार करोड़ रुपये खर्च करता है। लेकिन घटनाएं नहीं रुक पा रही है। इस मामले में प्रो. बीरपाल सिंह का कहना है कि होमगार्डों को हटाकर उनकी जगह रिटायर्ड सैन्यकर्मियों को लगाया जा रहा है।
खोखा मौके पर फेंककर गया हमलावर
हमलावर द्वारा तमंचे से खोखा निकालकर मौके पर ही फेंकने से फोरेंसिक एक्सपर्ट भी हैरान हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि तमंचे से खोखा तभी निकाला जाता है, जब दूसरा कारतूस भरना हो या भरा गया हो।
जल्द करेंगे खुलासा
मुकदमा दर्ज कराकर जांच की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट भी देखी जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/