फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack in the house due to resist eve teasing teen girl, the vicitim gave warning for migrate

किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर बोला हमला, पीड़ित परिवार ने दी पलायन की चेतावनी

Sun, 30 Aug 2020 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
attack in the house due to resist  eve teasing teen girl, the  vicitim gave warning for migrate
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध करने पर दबंगों ने पीड़िता के घर हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया। कुछ लोगों ने हमलावरों को समझा बुझाकर वापस भेजा। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी।पीड़ित परिवार ने कार्रवाई न होने पर गांव से पलायन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रोहटा थाना क्षेत्र के गांव में एक परिवार किराए पर रहता है। शनिवार को परिवार की किशोरी को एक दबंग परिवार के युवक ने मोबाइल दिया और बात करने के लिए दबाव बनाया। किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। उन्होंने आरोपी के परिजनों से इसका विरोध जताया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों व तमंचों से लैस होकर उनके घर हमला बोल दिया। मकान मालिक और अन्य लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर वापस भेजा। हमलावर भुगतने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दबंगों ने फोन पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने महिला हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम को भी फोन किया। इसके दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह गांव से पलायन कर जाएंगे। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मामले के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed