फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack in shoapkeeper due to not given almonds giri

बादाम की गिरी नही देने पर व्यापारी पर जानलेवा हमला

Sat, 01 Feb 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
attack in shoapkeeper due to not given almonds giri
बहसूमा(मेरठ)। कस्बे के एक युवक ने व्यापारी से गालीगलौज कर दी। इस पर व्यापारियों ने युवक को समझा-बुझाकर वापस कर दिया। आरोप है कि इसके बाद जानलेवा हमला कर गल्ला से रुपये निकालने की कोशिश की। इस पर व्यापारियों ने आरोपी को पुलिस के सपुर्द कर दिया। पुलिस ने घायल व्यापारी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी हस्तिनापुर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार स्थित परचून व्यापारी नवनीत माहेश्वरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह छिप्पी वाला निवासी एक युवक ने बादाम की गिरी मांगी। उन्होंने इसकी मात्रा पूछी तो उससे गालीगलौज कर दी। इस पर अन्य दुकानदारों ने युवक को समझा-बुझाकर वापस कर दिया। आरोप है कि इसके बाद करीब एक बजे आरोपी पुन: उसकी दुकान पर पहुंचा तथा गल्ले रुपये निकालने लगा। व्यापारी ने विरोध किया तो आरोपी ने डंडे से हमला बोल दिया। शोर सुनकर अन्य व्यापारी एकत्र हो गए। इस पर आरोपी भागने लगा। व्यापारियों ने उसे पकड़कर पुलिस के सपुर्द कर दिया। पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल व्यापारी नवनीत को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी हस्तिनापुर भेजा। वहीं, व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed