फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ATS is investigating the horoscope of Badar Akhtar, a member of Changur gang

छांगुर गिरोह के सदस्य बदर अख्तर की कुंडली खंगाल रही एटीएस

Fri, 18 Jul 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
ATS is investigating the horoscope of Badar Akhtar, a member of Changur gang
मेरठ। हिंदू युवतियों का धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी छांगुर बाबा का कनेक्शन मेरठ से मिल चुका है। छांगुर गिरोह का सदस्य लिसाड़ी गेट किदवई नगर निवासी बदर अख्तर सिद्दीकी छह वर्ष पूर्व यहां से एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर अगवा कर ले गया था। इसके बाद वह वापस आ गया था। युवती ने उसके पक्ष में बयान दिए थे, लेकिन 2021 में फिर युवती को अगवा कर ले गया था। इस संबंध में सरुरपुर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसमें चार्जशीट पुलिस ने लगा दी है। अब एटीएस ने मेरठ पुलिस के अधिकारियों से संपर्क कर बदर की नए सिरे से कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन


दो जुलाई, 2019 को बदर अख्तर सिद्दीकी सरूरपुर के एक गांव में युवती के घर पहुंचा था। आरोप है कि उसने धोखे से युवती को बुलाया और जबरन अपने साथ ले गया। पुलिस की मानें तो युवती के पिता ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन कुछ दिन बाद दोनों लौट आए। युवती ने तब बदर के पक्ष में बयान दिए थे। इसके बाद मुकदमे में एफआर लग गई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में बदर व युवती दोबारा लेकर भाग गया। तब से दोनों का कुछ पता नहीं लगा। इस मामले में बदर के खिलाफ सरूरपुर थाने में फिर अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज जरूर है, लेकिन उसमें छह माह पहले चार्जशीट लग चुकी है। फिलहाल मामला कोर्ट में है और सुनवाई शुरु नहीं हुई है। उच्चाधिकारियों के द्वारा इस संबंध में जो जानकारी मांगी गई थी, वह उपलब्ध करा दी गई है। बदर के पिता महमूद अख्तर अभी भी अपनी पत्नी के साथ किदवई नगर में रह रहे हैं। इस मामले में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही का कहना है कि बदर ने मेरठ सहित वेस्ट यूपी के कई जिलों में हिंदू युवतियों का धर्म परिवर्तन कराया है। ऐसे मामलों में पूरी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पिता बोले- बदर से खत्म हो चुका है रिश्ता
इस मामले में मीडिया से बातचीत में बदर के पिता ने कहा बदर उनका कुछ भी नहीं लगता। जिस दिन उसने उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की, उन्होंने उससे उसी दिन रिश्ता खत्म कर दिया था। पुलिस उसकी तलाश में कई बार आई, लेकिन वह नहीं मिलता तो लौट जाती है। वहीं, एटीएस बदर अख्तर सिद्दीकी का रिकार्ड खंगाल रही है। इसके लिए सरूरपुर में दर्ज मुकदमे की कॉपी से लेकर अन्य साक्ष्य पुलिस ने एटीएस को उपलब्ध करा दिए हैं। 15 से अधिक मोबाइल नंबर भी एटीएस को उपलब्ध कराए गए हैं, जो बदर के करीबियों के हैं। जिसकी जांच पड़ताल एक बार फिर से शुरु हो गई है।



ऐसे हुई थी बदर की युवती से मुलाकात

छह साल पहले मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र की युवती नोएडा से एयर होस्टेस का कोर्स करने पहुंची। वहां फिजीकल के दौरान युवती की मुलाकात जिम ट्रेनर बदर अख्तर सिद्दीकी से हुई। बताया जाता है कि बदर अख्तर सिद्दीकी पहचान छिपाकर युवती से मिला था। इसके बाद उसने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जब मुस्लिम होने की जानकारी युवती को हुई तो उसने विरोध किया था। वहीं दूसरी ओर छांगुर के गिरफ्तार होने के बाद युवती के परिजनों को बेटी से मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पुलिस का मानना है कि युवती को अगवा करने से लेकर उसका धर्म परिवर्तन कराने तक बदर अख्तर सिद्दीकी को छांगुर का सहयोग मिला था। छांगुर के गुर्गों से मिली धमकी के बाद ही युवती का परिवार शांत बैठ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed