फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ATM will come to your house, ATM Vans launched in Meerut

यूपी: पैसे निकालने अब नहीं जाना पड़ेगा एटीएम, घर पर ही उपलब्ध होगी सुविधा

Sat, 15 Jun 2019 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Jun 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
ATM will come to your house, ATM Vans launched in Meerut
केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एटीएम वैन को रवाना किया - फोटो : अमर उजाला

जिला सहकारी बैंक ने जनपद में पहली एटीएम वैन का शुभारंभ किया गया। एटीएम वैन को केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क एवं परिवहन जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक से अधिकांश किसान और ग्रामीण क्षेत्र के लोग जुड़े हैं। उन्हें इस एटीएम वैन से बहुत सुविधा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की इस पहल के साथ जिला सहकारी बैंक की सराहना की।

विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक पहुंचने पर चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने बोर्ड सदस्यों के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब कोई केंद्रीय मंत्री बैंक आए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल की तमाम उपलब्धियों को गिनाने के साथ बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी की पहल से प्रदेश में 30 एटीएम वैन शुरू की गई हैं। जिसमें मेरठ जनपद का भी चयन हुआ है। आज से यह वैन गांव-गांव जाकर लोगों को नगदी देने की सुविधा प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed