फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ATM ME BADMASHO NE KI TODFOD

पुलिस चौकी के पास एटीएम में बदमाशों ने की तोड़फोड़, डेढ़ घंटे बजा सायरन

Sun, 04 Aug 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
ATM ME BADMASHO NE KI TODFOD
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने कैनरा बैंक के एटीएम पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने एटीएम मशीन में तोड़फोड़ करते कैश निकालने का प्रयास किया। करीब 45 मिनट बेखौफ बदमाश एटीएम मशीन तोड़ते रहे। शनिवार सुबह बैंक स्टाफ पहुंचा, तब जाकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस वारदात को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है।
विज्ञापन

परतापुर थानाक्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर दूर कैनरा बैंक है। उसकी बिल्डिंग में एटीएम मशीन का बूथ बना हुआ है। शुक्रवार रात में 2:58 बजे तीन बदमाशों ने एटीएम मशीन तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया। बदमाशों ने कैमरे भी तोड़ डाले। करीब 45 मिनट बाद बैंक का सायरन बजा। जिस पर लोगों की भीड़ लगी। लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश वहां से भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एहतियात के तौर पर दो पुलिसकर्मी रातभर बैंक पर तैनात रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने बैंक स्टाफ को कॉल की, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। सुबह बैंक स्टाफ पहुंचा, तभी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। लोगों ने बताया कि घटनास्थल से 50 मीटर दूर पुलिस चौकी और 100 मीटर दूर गेझा रोड है। गेझा रोड पर 24 घंटे यूपी 100 की गाड़ी या फिर थाना पुलिस की जीप मौजूद रहती है, लेकिन शुक्रवार रात में पुलिस की कोई गाड़ी नहीं थी। इंस्पेक्टर परतापुर सुभाष अत्री का कहना है कि बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बदमाश सीसीटीवी में कैद
बदमाशों ने एटीएम में तोड़फोड़ की है। दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है, जिनके मुंह पर कपड़ा बंधा है। एटीएम मशीन से कोई पैसा नहीं गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई है। - अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed