फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Athree Sports Club starts with victory in Under-19 cricket tournament

Meerut News: अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में एथ्री स्पोर्ट्स क्लब की जीत से शुरूआत

Tue, 20 Jan 2026 03:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Athree Sports Club starts with victory in Under-19 cricket tournament
आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में मैच के दौरान प्रतिभाग करते खिलाड़ीफोटो स्त्रोत एकेडमी
मेरठ। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को एथ्री स्पोर्ट्स क्लब और आईआईएमटी एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें एथ्री स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने दो रन से मैच जीता।
विज्ञापन

एथ्री स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम की ओर से अतुल सैनी ने 24 गेंद में 32 रन की पारी खेली। श्रीजन रावत ने 21 और हिमांशु त्यागी ने भी 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आईआईएमटी की ओर से कृष्णा, निकुंज, धीरज और भानु ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआईएमटी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सकी। टीम की ओर से लकी ने 23 गेंद पर 30 रन, आदित्य ने 14 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। एथ्री क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए रक्षित ने 3 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए। हिमांशु त्यागी ने भी दो बल्लेबाजों को वापस भेजा। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि आईआईएमटी के प्रो. चांसलर मयंक अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरूआत की। मैन ऑफ द मैच हिमांशु त्यागी को चुना गया। फाइटर ऑफ द मैच सुमित, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अतुल और गेंदबाज रक्षित को चुना गया। इस मौके पर एकेडमी निदेशक उदित गौड़, हिमांशु लोधी, कोच अंकित राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed