फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Athletic coach was shot at Kailash Prakash Stadium in Meerut, and admitted to the injured hospital

खिलाड़ियों से खचाखच भरा था स्टेडियम: कोच के पैर छूए, हाथ मिलाया और फिर सीने में उतार दी गोली

Fri, 17 Aug 2018 04:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 17 Aug 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Athletic coach was shot at Kailash Prakash Stadium in Meerut, and admitted to the injured hospital
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अस्पताल में भर्ती घायल कोच - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार शाम 5:45 बजे स्टेडियम का ग्राउंड खिलाड़ियों से खचाखच भरा था। सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे। वहीं ग्राउंड में कुर्सी पर एथलेटिक कोच संदीव रंधावा बैठे खिलाड़ियों को टिप्स दे रहे थे। तभी शेखर, मनीष व अंशुल कोच के पास पहुंचे। तीनों खिलाड़ी है और रोजाना स्टेडियम में दौड़ लगाने आते थे। आरोपी शेखर ने संदीप पैर छूए तो वह कुर्सी से खड़े हो गए। दोनों ने हाथ मिलाए। तभी शेखर ने संदीप के सीने पर सटाकर गोली मार दी। जबकि मनीष व अंशुल पास में खड़े इधर उधर देखते रहे, ताकि कोई बचाव में न आए। गोली लगते ही संदीप जमीन पर गिर पड़े। यह देख प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ी अतुल यादव, अमित और संदीप दौड़कर वहां पर पहुंचे। तभी तीनों आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। वहीं वारदात के बाद ग्राउंड में अफरातफरी मच गई। खिलाड़ी स्टेडियम छोड़कर जाने लगे। ग्राउंड में पुलिस फोर्स लगाई गई। लेकिन खिलाड़ी वहां से चले गए 

विज्ञापन


वर्चस्व या महिला खिलाड़ी?
रंधावा को गोली मारने की पीछे वर्चस्व है या फिर महिला खिलाड़ी। स्टेडियम में चर्चा है कि एक महिला खिलाड़ी के चलते कोच पर हमला हुआ है। उधर, अस्पताल में कोच को देखने पहुंचे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि हमलावर अक्सर स्टेडियम में गुंडागर्दी करते थे। जिसका विरोध कोच संदीप करते थे। पुलिस का कहना है कि कोच और हमलावरों के फोन की सीडीआर भी निकाली जा रही है। पुलिस के मुताबिक कोच संदीप ने भी बताया कि आरोपी शेखर भाटी और अंशुल बंसल स्टेडियम में दौड़ने आते है। दोनों महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ करते हैं। संदीप उन्हें टोकते थे। पुलिस का कहना है कि इस छोटी की बात पर कोच को गोली नहीं मारी जा सकती। कोच की हत्या के इरादे से हमला हुआ है।

विज्ञापन

कोई बोलने को तैयार नहीं 

Athletic coach was shot at Kailash Prakash Stadium in Meerut, and admitted to the injured hospital
युवकों से जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने कई खिलाड़ियों से बातचीत की, लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। एसएसपी ने उन्हें समझाया कि तुम लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं करेेंगे। तब दो खिलाड़ियों ने जानकारी दी। 

शेखर ने मारी मुझे गोली 
जसवंतराय हॉस्पिटल में घायल संदीप रंधावा ने पुलिस को बयान दिया कि उसको शेखर ने गोली मारी है। शेखर के साथ मनीष व अंशुल थे। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी दबुथआ सरधना का निवासी है। पुलिस ने तीनों हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आखिर क्यों नहीं लिखी रिपोर्ट 
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि जून में संदीप ने इसकी जानकारी मुझे दी थी। संदीप की तरफ से सिविल लाइन थाने में शिकायत पत्र दिया गया था। वारदात के बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे थे तो उनको भी इसके बारे में बताया गया। रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की, इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। 

शोषण हो रहा था 
अस्पताल पहुंचे संदीप के भाई ने स्टेडियम प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि हम दलित हैं, इसलिए मेरे भाई का शोषण हो रहा था। हमलावर कहते थे कि स्टेडियम में दलित कोच नहीं हो सकता। एक सप्ताह से संदीप को धमकियां मिल रही थीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed