{"_id":"6b098db62e0297a8d40475f3","slug":"athletes-from-mahavir-shooting-academy-won-two-gold-medals-meerut-news-c-76-1-smrt1039-109227-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महावीर शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महावीर शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक
विज्ञापन
मुरादनगर में प्रथम ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
आर्यन चौधरी और सक्षम चौधरी ने हासिल किया प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मुरादनगर में आयोजित प्रथम ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में महावीर शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में आर्यन चौधरी और सक्षम चौधरी ने अपनी प्रतिभा, एकाग्रता और सटीक निशाने के दम पर स्वर्णिम सफलता हासिल की।
मुरादनगर स्थित स्पैरो शूटिंग क्लब की ओर से शक्ति शूटिंग अकादमी के सहयोग से 19 से 22 नवंबर तक प्रथम ओपन शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न अकादमियों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महावीर शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी आर्यन चौधरी ने आईएसएसएफ कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 576 स्कोर हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सक्षम चौधरी ने एनआर कैटेगरी में बेहतरीन निशानेबाजी कर गोल्ड मेडल जीत लिया।
खिलाड़ियों की सफलता पर कोच विपुल अहलावत और निखिल ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और नियमित अभ्यास का परिणाम है। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकाग्रता और धैर्य बेहद जरूरी है, जिसे दोनों खिलाड़ियों ने अपने खेल में साबित किया है।